2023 में बिहार के सरकारी कर्मचारी 36 दिन की छुट्टी का लेंगे मजा, कैबिनेट ने दी स्वीकृति

author img

By

Published : Aug 30, 2022, 10:17 PM IST

2023 में 36 दिन की सरकारी छुट्टी

सरकारी कर्मचारियों को अगले साल यानी 2023 में 36 सरकारी छुट्टी मिलेगी. बिहार सरकार की तरफ से सरकारी छुट्टियों को लेकर वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है. कैबिनेट की तरफ से भी मंजूरी मिल गयी है.

पटना: बिहार कैबिनेट ने वर्ष 2023 (Holiday calendar 2023 ) के लिये राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालयों और सभी राजस्व दंडाधिकारी न्यायालयों के लिये छुटि्यों की मंजूरी कर दी है. पूरे वर्ष में सरकारी कर्मी अधिकतम 36 दिन छुट्‌टी का मजा ले पायेंगे. वैसे कार्यपालक आदेश के तहत सामान्य अवकाश 15 दिन मिलना है. जिसमें 3 दिन रविवार पड़ रहा है. वहीं एनआई ऐक्ट, 1881 के तहत घोषित अवकाश 21 दिन मिलना है, जिसमें 3 दिन रविवार पड़ रहा है. ऐसे में दोनों मिलाकर कुल छुट्टियों की संख्या 36 दिन हो रही है.

यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, हर जिले में खुलेंगे मॉडल स्कूल

रविवार ने बिगड़ा समीकरण: 2023 में 36 दिन की सरकारी छुट्टी में 6 दिन रविवार (Bihar Government Announced Holiday calendar) पड़ रहा है. ऐसे में सरकारी कर्मचारी वास्तविक रुप से 30 दिन ही सरकारी कर्मी छुट्‌टी का उपभोग करेंगे. इसके अतिरिक्त ऐच्छिक और प्रतिबंधित अवकाशों की संख्या 20 दिन निर्धारित है. लेकिन इनमें से पूरे वर्ष में किन्हीं 3 का ही उपयोग किया जा सकता है. उन 3 दिनों के लिये भी सक्षम प्राधिकार से पहले ही अनुमोदन लेना होता है.

-इस प्रकार कार्यपालक आदेश के तहत सामान्य अवकाश

पर्वतिथिदिन
गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस 5 जनवरी गुरुवार
वसंत पंचमी 26 जनवरी गुरुवार
संत रविदास जयंती 5 फरवरी रविवार
महाशिवरात्रि 18 फरवरीशनिवार
शब-ए-बरात 8 मार्च बुधवार
सम्राट अशोक अष्टमी 29 मार्च बुधवार
महावीर जयंती 4 अप्रैलमंगलवार
वीर कुंवर सिंह जयंती 23 अप्रैलरविवार
जानकी नवमी 29 अप्रैलशनिवार
बुद्ध पूर्णिमा 5 मई शुक्रवार
कबीर जयंती 4 जून रविवार
चेहल्लुम 6 सितंबरबुधवार
हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस 28 सितंबरगुरुवार
दुर्गा पूजा (सप्तमी) 21 अक्टूबर शनिवार
चित्रगुप्त पूजा/भाई दूज 15 नवम्बर बुधवार
कुल 15 दिन3 अवकाश रविवार को

-एनआई ऐक्ट 1881 के तहत घोषित अवकाश

पर्व तिथि दिन
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी गुरुवार
होली 8,9 मार्च बुधवार, गुरुवार
बिहार दिवस 22 मार्च बुधवार
राम नवमी 30 मार्च बुधवार
गुड फ्राइडे 7 अप्रैल शुक्रवार
भीमराव अंबेदकर जयंती 14 अप्रैल शुक्रवार
ईद उल फितर (ईद) 22 अप्रैल शनिवार
मई दिवस 1 मई सोमवार
ईदुल-जोहा (बकरीद) 29 जूनगुरुवार
मुहर्रम 29 जुलाईशनिवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्तमंगलवार
श्री कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर बुधवार
महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर बुधवार
दुर्गा पूजा (महाअष्टमी) 22 अक्टूबर रविवार
दुर्गा पूजा (महानवमी) 23 अक्टूबर सोमवार
दुर्गा पूजा (विजयादशमी) 24 अक्टूबर मंगलवार
दीपावली 12 नवम्बर रविवार
छठ पूजा 19,20 नवम्बररविवार, सोमवार,
क्रिसमस 25 दिसंबर सोमवार
कुल 21 दिन 3 अवकाश रविवार को



-ऐच्छिक/प्रतिबंधित अवकाश (पूरे वर्ष में किन्हीं तीन का उपयोग किया जा सकता है)

पर्व तिथि दिन
नववर्ष 1जनवरीरविवार
मकर संक्रांति 15 जनवरी रविवार
कर्पूरी ठाकुर जयंती 24 जनवरी मंगलवार
होली 6 मार्च सोमवार
रमजान का अंतिम जुमा 21 अप्रैल शुक्रवार
ईदुल-फित्र (ईद)23 अप्रैल रविवार
अनुग्रह नारायण सिन्हा जयंती 18 जून रविवार
ईदुल-जोहा (बकरीद) 30 जूनशुक्रवार
मुहर्रम 30 जुलाईरविवार
अंतिम श्रावणी सोमवार 28 अगस्त सोमवार
रक्षा बंधन 30 अगस्तबुधवार
विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर रविवार
अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर गुरुवार
जय प्रकाश नारायण जयंती 11 अक्टूबरबुधवार
दुर्गा पूजा (कलश स्थापना)15 अक्टूबर रविवार
श्री कृष्ण सिंह जयंती 21 अक्टूबर शनिवार
दुर्गा पूजा 25 अक्टूबर बुधवार
छठ पूजा (खरना) 18 नवम्बर शनिवार
डा. राजेन्द्र प्रसाद जयंती 3 दिसंबर रविवार
क्रिसमस ईव 24 दिसंबर रविवार
कुल 20 दिन9 अवकाश रविवार को


ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.