उपमुख्यमंत्री से अमीर हैं भाजपा कोटे के ज्यादातर मंत्री, जानें किसकी कितनी है संपत्ति

author img

By

Published : Jan 2, 2022, 4:34 PM IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा सभी के सामने है. बिहार के उपमुख्यमंत्री की संपत्ति भाजपा के ज्यादातर मंत्रियों से कम है. वहीं कई मंत्री करोड़पति भी हैं. पढ़ें रिपोर्ट...

पटना: बिहार के मंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा (Bihar Minister Asset Detail) सबके सामने है. नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने संपत्ति की घोषणा की है. भाजपा कोटे के तमाम मंत्रियों ने भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है. उपमुख्यमंत्री से अमीर भाजपा कोटे के ज्यादातर मंत्री हैं. लखपति मंत्री ना के बराबर हैं. भाजपा कोटे के ज्यादातर मंत्री करोड़पति हैं.

यह भी पढ़ें- बेटे से गरीब हैं सीएम नीतीश कुमार, जानें कितना है कैश और कितनी है कुल संपत्ति

भाजपा खेमे में करोड़पति मंत्रियों की भरमार है. भाजपा कोटे के तीन मंत्री ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 10 करोड़ से ऊपर है. नीरज बबलू, सम्राट चौधरी और रामसूरत राय का नाम सूची में शामिल है.
पहले स्थान पर वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज बबलू हैं. दूसरे स्थान पर भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम सूरत राय और तीसरे स्थान पर पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी हैं.

वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज बबलू की संपत्ति

मंत्री नीरज बबलू की चल अचल संपत्ति 12 करोड़ 94 लाख है. एक करोड़ 84 लाख चल संपत्ति है, जबकि 11 करोड़ 10 लाख की अचल संपत्ति है.

भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम सूरत राय की संपत्ति

मंत्री राम सूरत राय 11 करोड़ 34 लाख के मालिक हैं. चल संपत्ति 67,77,000 है, जबकि अचल संपत्ति 10 करोड़ 67 लाख है.

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की संपत्ति

मंत्री सम्राट चौधरी 10 करोड़ 91 लाख के मालिक हैं. 84 लाख की चल संपत्ति है, जबकि 10 करोड़ अचल संपत्ति है.

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन की संपत्ति

मंत्री शाहनवाज हुसैन 4 करोड़ 84 लाख के मालिक हैं. अचल संपत्ति 3 करोड़ 70 लाख है, जबकि चल संपत्ति एक करोड़ 13 लाख है.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की संपत्ति

मंत्री मंगल पांडेय ने जो संपत्ति का ब्यौरा दिया है, उसमें कुल संपत्ति तीन करोड़ 22 लाख बताया गया है, जिसमें चल संपत्ति दो करोड़ 33 लाख है. अचल संपत्ति 87 लाख है. कई मंत्रियों से कम संपत्ति दोनों उपमुख्यमंत्री की है

उपमुख्यमंत्री की संपत्ति

उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद की कुल संपत्ति 2 करोड़ 28 लाख है. कुल चल संपत्ति 40,12,000 है. अचल संपत्ति एक करोड़ 88 लाख की है. उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के पास चल संपत्ति 42 लाख है. चल संपत्ति के रूप में बेतिया फुलवारी शरीफ में जमीन और कोलकाता में 18 स्क्वायर फिट मकान है. जानकारी दें कि भाजपा कोटे के तमाम मंत्री करोड़पति हैं. सूची में आलोक रंजन, प्रमोद कुमार, नारायण प्रसाद, नितिन नवीन, रामप्रीत पासवान, जनक राम और जीवेश मिश्र का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें- बिहार के मंत्रियों की संपत्ति सार्वजनिक, नगर विकास मंत्री हैं सबसे अमीर

विश्वसनीय खबरों को देखने के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.