मधुबनी: सामूहिक उपनयन संस्कार में 54 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत
बम्हर्षि विकास संस्थान की ओर की ओर से 54 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार करवाया गया.इस कार्यक्रम में मिथिला के कई विद्वानों ने भी शिरकत की.
मधुबनी: जिले के बम्हर्षि विकास संस्थान की ओर से बहरबन गांव में सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 54 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ. वहीं, इस मैके पर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला.

मंत्रोच्चार के साथ हुआ उपनयन
आचार्य पंडित सज्जन कुमार ने बताया सनातन धर्म में खोडष संस्कार हैं, जिसमें एकादश उपनयन संस्कार हैं. महर्षि विकास संस्थान की ओर से वेद ब्राह्मणों के द्वारा उपनयन संस्कार किया गया. जिसमें 54 बटुकों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उपनयन किया गया. वही, इस कार्यक्रम में मिथिला के कई विद्वानों ने भी शिरकत की.
'151 बटुकों का हुआ था उपनयन संस्कार'
ब्राहर्षि विकास संस्थान के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने बताया 2018 में इसकी शुरुआत की गई थी. 2018 में 151 बटुकों का उपनयन संस्कार किया गया था. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में का उद्देश्य मिथिला के धरोहर को जीवंत रखना है. साथ ही इस कार्यक्रम में मधुबनी के अलावे दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, सिमरिया और उत्तर प्रदेश से लोगों ने भाग लिय.


