Bharat Jodo Yatra Concert: नेहा सिंह राठौड़ के गीत 'भीख नाहीं सरकार रोजगार मांगीला' पर झूम उठे दर्शक

author img

By

Published : Jan 17, 2023, 8:54 PM IST

नेहा राठौर ने भारत जोड़ो कंसर्ट में दी सुंदर प्रस्तुति

खगड़िया में नेहा सिंह राठौर (Folk singer Neha Singh Rathore) ने भारत जोड़ो कंसर्ट में सुंदर प्रस्तुति दी. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खगड़िया के कोशी कॉलेज मैदान पर भारत जोड़ो कंसर्ट का आयोजन किया गया. जिसमें लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने शिरकत की. और अपने शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया. पढे़ं पूरी खबर...

नेहा राठौर ने भारत जोड़ो कंसर्ट में दी सुंदर प्रस्तुति

खगड़िया: बिहार के खगड़िया में नेहा सिंह राठौर के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के कंसर्ट प्रोग्राम में (Bharat Jodo Yatra Concert) गाए गए गीत भीख नाहीं रोजगार मांगीला की धुन पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए. नेहा सिंह राठौर के द्वारा गाए गए गीत लोगों को खूब भाया. सभी ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की जमकर तारीफ की. दरअसल भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में नेहा सिंह राठौर के द्वारा गाए गए गीत भीख नाहीं रोजगार मांगीला गाया. जिसपर जमकर दर्शकों ने तालियां बजाई.

ये भी पढ़ें- khagaria News: भारत जोड़ो यात्रा खगड़िया से दोबारा शुरू, कल बेगूसराय पहुंचेगी

भारत जोड़ो कंसर्ट का आयोजन : मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिले के कोशी कॉलेज मैदान पर भारत जोड़ो कंसर्ट का आयोजन किया गया. जिसमें लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने गजब की प्रस्तुति दी. नेहा सिंह राठौर के द्वारा गाए गए गीत भीख नाहीं रोजगार मांगीला भोजपुरी गीत सुनकर लोग झूमने लगे. इसे गीत के जरिए नेहा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने अपने गीत के माध्यम से युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाया. और सरकार से अपने गीत के माध्यम से युवकों को रोजगार देने की अपील की.

नेहा सिंह राठौर ने बांधा समा : खगड़िया के महेशखूंट से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत हुई. जिसमें सैकड़ों लोग शामिल होकर खगड़िया के कोशी काॅलेज मैदान पहूंचे. जहां भारत जोड़ो यात्रा कंसर्ट का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के गाये गीत का जमकर आंनद लिया. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद अखिलेश सिंह, कांग्रेस पार्टी के महासचिव चंदन यादव के साथ-साथ कांग्रेस के कई वरीये नेता भी कोशी काॅलेज के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए. और मुम्बई के कलाकार से लेकर भोजपुरी कलाकार के गीतों पर झूमते नजर आए.

बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा : बताते चलें कि कल सुबह यानी 17 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम खगङिया से शुरू होकर बेगूसराय के बखरी अनुमंडल पहुंचेगी. गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को खगड़िया के महेशखूंट (Congress Bharat Jodo Yatra in Khagaria) से भारत जोड़ो यात्रा दोबारा शुरू हुई थी. जिसमें तमाम वरीष्ठ नेता शामिल हुए. इस यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सासंद अखिलेश सिंह के साथ-साथ कांग्रेस के एमएलसी राजीव कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.