ETV Bharat / state

जमुई में बाइक चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने बचाया.. देखें VIDEO

Jamui Crime News बिहार के जमुई में चोर की पिटाई का मामला सामने आया है. मामला जमुई टाउन थाना क्षेत्र के भाछियार मोहल्ला का है. जहां बाइक चोरी के आरोप में तीन युवक को पकड़ कर लोगों ने जमकर पिटाई की. देखे VIDEO...

बाइक चोर को पकड़ कर ले जाती पुलिस
बाइक चोर को पकड़ कर ले जाती पुलिस

Published : December 4, 2022 at 5:43 PM IST

Choose ETV Bharat

जमुईः बिहार में चोरी व लूट थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला जमुई का है, जहां बाइक चोरी (Bike theft in Jamui) की घटना को अंजाम दिया गया. लोगों ने चोर को रंगे हाथ पकड़कर जमकर पिटाई की. चोर की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है. लोगों ने चोर की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है. घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि आए दिन चोरी की घटना होती रहती है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

यह भी पढ़ेंः VIDEO: वैशाली में चोरी के आरोपी को लोगों ने बनाया फुटबॉल, पिटाई के बाद करवाई उठक बैठक

लोगों में घटना को लेकर आक्रोशः मामला जमुई टाउन थाना क्षेत्र के भाछियार मोहल्ले का है. जहां बाइक की चोरी कर भाग रहे तीन चोर को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर नवडिहा के समीप पकड़ लिया. इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. तीनों चोर की जमकर पहले पिटाई कर दी बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. चोर की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है. टाउन थाने की पुलिस को सूचना देकर सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

बाइक चुराकर भाग रहे थेः बताया जाता है कि शहर के भाछियार मोहल्ला निवासी रतन चौधरी की बाइक उसके घर के पास खड़ी थी. तभी शनिवार की सुबह करीब 4 बजे के करीब अज्ञात बाइक चोर पहुंचे और उसकी बाइक को चुरा कर भागने लगे. घटना के बाद पीड़ित ने बाइक खोजने निकला तो 3 चोर बाइक लेकर जमुई-खैरा मुख्य मार्ग की ओर जा रहा था. लोगों ने खदेड़कर पकड़ा. उसके बाद पिटाई कर दी.