ETV Bharat / state

Jamui News: कूड़ेदान में बरामद हुआ नवजात का शव, स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए किया अंतिम संस्कार

जमुई में कूड़ेदान से नवजात शिशु का शव बरामद किया गया. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना नगर थाना क्षेत्र की है. शव मिलने की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके से पर पहुंचे. स्थानीय भूषण कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए नवजात के शव का विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया.

जमुई में कुड़ेदान से नवजात का शव बरामद
जमुई में कुड़ेदान से नवजात का शव बरामद

Published : February 13, 2023 at 8:23 PM IST

Choose ETV Bharat
जमुई में नवजात का शव बरामद

जमुई: बिहार के जमुई से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेदत्र से करीब आधे किलोमीटर की दूरी पर कूड़ेदान से नवजात शिशु का शव मिला है. नवजात शिशु के शरीर पर जख्म के भी निशान मिले हैं. शिशु के शव को देखकर हर किसी का दिल पसीज गया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बजार मोहल्ले की है.

कूड़ेदान से नवजात का शव बरामद: घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बजार स्थित श्यामा प्रसाद सिंह महिला कॉलेज के समीप सोमवार को स्थानीय लोग कूड़ेदान में कूड़ा फेंकने के लिए गए, तभी कूड़ेदान में नवजात शिशु का शव देखा. जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी गई. सूचना मिलते ही नवजात को देखने के लिए दर्जनों लोग जुट गए.

स्थानीय लोगों ने किया अंतिम संस्कार: पुरानी बजार निवासी भूषण साह, दिनेश केसरी, प्रह्लाद गुप्ता सहित अन्य लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए उक्त नवजात के शव को कूड़ेदान से निकालकर हिंदू धर्म के अनुसार क्यूल नदी स्थित त्रिपुरारी घाट में अंतिम संस्कार किया. वहीं स्थानीय भूषण साह ने कहा कि यह मामला मोहल्ले वालों के लिए शर्मनाक है. क्योंकि निर्दयी माता-पिता ने नवजात शिशु को निवस्त्र ही कूड़े दान में फेंक दिया. हलांकि नवजात की मौत जन्म के बाद हुई या प्रसुता ने मृत शिशु को ही जन्म दिया, यह कह पाना मुश्किल है, लेकिन जिस स्थान से नवजात का शव बरामद हुआ.

"पता चला सुबह में कि डस्टबिन में नवजात का शव फेंका हुआ है. तब हमने सोचा की इतना समय हो गया है, किसी ने नहीं देखा है तो चलकर इसका संस्कार कर देना चाहिए. किसी भी जाति से हो नहीं पता, हम हिंदु रिति रिवाज से इसका संस्कार करेंगे."- भूषण कुमार, स्थानीय