मोतिहारी: DM ने निरीक्षण के दौरान सुनी मत्स्य पालकों की समस्यायें, समाधान का दिया भरोसा

author img

By

Published : Jan 23, 2021, 10:32 PM IST

East Champaran

जिले में नीली क्रांति का हाल जानने के लिए डीएम ने विभिन्न झील और मन का निरीक्षण किया. इस दौरान मत्स्य पालकों की समस्याओं को डीएम ने सुना और समाधान का भरोसा दिया.

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले में नीली क्रांति का हाल जानने के लिए डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने शनिवार को विभिन्न झील और मन का निरीक्षण किया. जिले के नरेगा पार्क स्थित मन, सिरसा माल पंचायत स्थित मन, बासमन मन और भोरहां मन का डीएम ने जायजा लिया.

डीएम ने मत्स्य पालकों की समस्याओं को सुना
निरीक्षण के क्रम में डीएम ने मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री और सदस्यों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली. मत्स्य पालन से जुड़े लोगों ने डीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. डीएम ने जिला मत्स्य अधिकारी को मछली पालकों की समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया.

East Champaran
डीएम ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

यह भी पढ़े: मोतिहारी में दिखने लगा है नीली क्रांति का असर, मछली पालकों की आय कई गुणा बढ़ी

समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
इस दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद थे. डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान का विश्वास दिलाया. डीएम ने कहा कि मत्स्य पालकों की मेहनत के बदौलत ही जिला नीली क्रांति के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.