वरमाला के समय दूल्हे की सूरत दुल्हन को नहीं आयी पसंद, दरवाजे से लौटा दी बारात

author img

By

Published : Nov 22, 2021, 10:36 PM IST

Updated : Nov 22, 2021, 10:46 PM IST

bride refused to marry

बिहार के पूर्जिवी चंपारण जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में आयी एक बारात को बिना दुल्हन लिए ही दूल्हा समेत वापस लौटना पड़ा. वरमाला के समय दुल्हन ने दूल्हे की सूरत को देख शादी करने से इनकार कर दिया. पढ़ें पूरी खबर...

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण ( East Champaran ) जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में आयी एक बारात को बिना दुल्हन ( Bride ) लिए ही दूल्हा समेत वापस लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि वरमाला के वक्त दुल्हन ने दूल्हा ( Groom ) के सूरत को देखकर शादी करने से इनकार कर दिया, जिस कारण बारातियों और गांव वालों से भरे शादी के पंडाल में हड़कंप मच गया.

लड़की के शादी से इनकार करने के बाद पंचायती और मान मनौव्वल की शुरुआत हुई, लेकिन दुल्आहन नहीं मानी और खिरकार दूल्हा को बिना शादी किए ही बारातियों के साथ वापस लौटना पड़ा.

ये भी पढ़ें- LIVE VIDEO: हर्ष फायरिंग के दौरान वरमाला के लिए खड़ी दुल्हन को मार दी गोली

पूरा मामला जिला के पहाड़पुर थाना क्षेत्र स्थित लौकहां पकड़िया गांव का है. यहां पर हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोहन पटेल के घर बीती रात बारात आई थी. बारात जब दरवाजा पर पहुंची, तब उन्हें नाश्ता कराया गया. शादी के लिए लगाये गए शामियाने में ही वरमाला को लेकर सजाये गए स्टेज पर घर की महिलाएं दुल्हन को लेकर पहुंची.

ये भी पढ़ें- एक दुल्हन दो बारात: पहले को वरमाला, दूसरे संग सात फेरे, जानिए कहां और क्यों

वरमाला शुरु हुआ, उसी समय लड़की की नजर दूल्हे पर पड़ी तो लोगों के सामने ही उसने लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया. लड़की के अनुसार लड़का उसे पसंद नहीं है, क्योंकि लड़का देखने में सुंदर नहीं है.

लड़की के शादी से इनकार करने पर कुछ बाराती उसी समय लौट गए, लेकिन सामाजिक स्तर पर लड़की को मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन लड़की नहीं मानी और दूल्हा को बिना शादी किए ही वापस लौटना पड़ा.

ऐसी ही विश्वसनीय खबरों को देखने के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP

Last Updated :Nov 22, 2021, 10:46 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.