VIDEO: ट्रैक पर लेटकर शराबी ने रुकवा दी ट्रेन, खड़ी रही बिहार संपर्क क्रांति और पैसेंजर
बिहार में शराबबंदी (Prohibition Of Liquor In Bihar) के बावजूद शराब पीने का सिलसिला जारी है. दरभंगा में रेलवे ट्रैक पर लेटे नशे में धुत युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि एक शख्स शराब के नशे में टल्ली होकर ट्रैक पर घंटों ड्रामा करता रहा. जिसके कारण दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन के परिचालन को कुछ देर के लिए रोक दिया गया. पढ़ें पूरी खबर..
दरभंगा: बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून (Liquor Ban In Bihar) लागू है. इसकी खरीद और बिक्री पर कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है. इसके बावजूद राज्य में शराबियों पर लगाम लगती नहीं दिख रही है. इससे न सिर्फ सरकार और पुलिस महकमा परेशान हैं, बल्कि आम लोग भी दिक्कत हो रही हैं. शराबी निडर होकर ऐसी-ऐसी कारस्तानी कर रहे हैं जिसे सुन कर किसी का भी सर चकरा जाए. ऐसा ही एक मामला जिला मुख्यालय के लहेरियासराय स्टेशन (Laheriasarai Railway Station) से सामने आया है. जहां एक शराबी ने अपनी कारस्तानी से दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर कुछ देर के लिए परिचालन रोक दिया. घटना रविवार की है. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Drunken Young Man Video Viral) हो रहा है.
यह भी पढ़ें - ड्राई स्टेट बिहार के शराबी को देखिए.. वाकई में बड़ा मजेदार है VIDEO
दरभंगा में बड़ा हादसा टला: दरअसल, ये नशेड़ी युवक लहेरियासराय स्टेशन के पास गुमटी नंबर 21 के पास रेल ट्रैक पर लेटा हुआ था. उस समय एक तरफ से दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पास कर रही थी वहीं दूसरी तरफ से एक पैसेंजर ट्रेन आ रही थी. दोनों ट्रेनों के ड्राइवर की नजर ट्रैक पर लेटे हुए नशेड़ी पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए. आनन-फानन में दोनों ट्रेनों को रोक दिया गया. ड्राइवरों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते से टल गया. इसके बाद ट्रैक पर कुछ देर तक ड्रामा चला. आखिरकार किसी ने जीआरपी को फोन किया.
सुरक्षा बलों ने शराबी को ट्रैक से हटाया: ट्रैक पर एक शराबी के पड़े होने की सूचना पर एएसआई सनम राजू वहां पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद नशेड़ी को ट्रैक से हटाया गया और तब जाकर बिहार संपर्क क्रांति और पैसेंजर ट्रेन को निकाला गया. इस संबंध में जीआरपी के एएसआई सनम राजू ने बताया कि नशेड़ी युवक आसपास का ही रहने वाला है. हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि उसे जीआरपी थाने ले जाया जा रहा है. वहां इसकी ब्रेथ एनलाइजर से जांच होगी. उसके बाद इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें - नालंदा में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, एक शराबी युवक नशे में धुत सभा स्थल में घुसा
यह भी पढ़ें - VIDEO: गलत नीयत से किसी और के घर में घुसा शराबी, भीड़ ने की जमकर पिटाई
विश्वसनीय खबरों को देखने के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP


