ETV Bharat / state

बक्सर के 7 पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थानों पर होगा लेजर शो

लेजर शो विशेषज्ञ नरेंद्र नायडू ने हाल ही में बक्सर का एक दिवसीय यात्रा कर उन सात जगहों का चयन किया है, जिनका पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व है. प्रयोग के तौर पर लेजर शो के माध्यम से उन स्थानों का महत्व पर आधारित शो तैयार किया जाएगा.

buxar
बक्सर में होगा लेजर शो
author img

By

Published : March 16, 2021 at 9:31 AM IST

Choose ETV Bharat

बक्सर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के विशेष प्रयास से बक्सर के 7 पौराणिक एवं ऐतिहासिक जगहों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लेजर शो के लिए चयन किया गया है. गुजरात के विशेषज्ञों ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे के आग्रह पर बक्सर का एक दिवसीय यात्रा करने के उपरांत प्रेजेंटेशन तैयार किया है. जिसका प्रेजेंटेशन लेजर शो विशेषज्ञ नरेंद्र नायडू ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के सामने प्रस्तुत किए.

ये भी पढ़ें...कोरोना के बढ़ते मामलों पर मोदी ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक

नायडू ने किया 7 जगहों का चयन
नायडू ने गुजरात के केवड़िया सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा, सोमनाथ मंदिर, कच्छ के रणमहोत्सव और साबरमती पर लेजर शो तैयार किए हैं. नायडू ने हाल ही में बक्सर का एक दिवसीय यात्रा कर उन सात जगहों का चयन किया है. जिनका पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व है. प्रयोग के तौर पर लेजर शो के माध्यम से उन स्थानों के महत्व पर आधारित शो तैयार किया जाएगा. इसके उपरांत फेज वाइज सभी स्थानों को इसमें जोड़ा जाएगा.

buxar
बक्सर में होगा लेजर शो

ये भी पढ़ें... बिहार में होली मिलन समारोह पर रोक, स्कूल फिर से बंद करने पर विचार, दूसरे राज्यों से आने वालों पर पैनी नजर


देश का पहला लेजर शो
इसकी प्रस्तुति केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के सामने की गई है. नायडू ने रामरेखा घाट, रामेश्वरम मंदिर पर यहां के पौराणिक महत्व के अनुसार लेजर शो तैयार करने के संबंध में प्रस्तुति देते हुए बताया कि पानी की स्क्रीन एवं लेजर दोनों के साथ यहां की प्रस्तुति तैयार की जा सकती है. यहां पर इस तरह का यह देश का पहला लेजर शो हो सकता है. जहां पानी के स्क्रीन एवं लेजर दोनों का इस्तेमाल होगा. साथ ही रामरेखा घाट तक आने के रास्ते को भी लेजर के माध्यम से यहां के पौराणिक महत्व को उकेरते हुए एक शो बनाने का भी प्रस्तुतीकरण किया गया है.

नौका विहार पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
रामरेखा घाट तक आने के रास्ते को भी लेजर के माध्यम से यहां के पौराणिक महत्व को उकेरते हुए एक शो बनाने का भी प्रस्तुतीकरण किया गया है. नौका विहार के उद्देश्य से रामरेखा घाट से करीब 5 किलोमीटर तक घाट की तरफ बढ़ने वाले सभी ऐतिहासिक जगहों को भी लेजर शो से उकेरित करने की योजना पर चर्चा हुई. इससे शाम के समय नौका विहार पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.