बड़वानी में महिला की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर ट्रक फूंका - BADWANI BIKE TRUCK ACCIDENT VIDEO

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
गुस्साई भीड़ ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर ट्रक फूंका (Etv Bharat)

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 3, 2026 at 11:47 AM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

बड़वानी : बरूफाटक स्थित नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें ग्राम कुंडिया निवासी कालीबाई (50) पत्नी ओंकार सस्ते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार कालीबाई बरूफाटक से खरीदी कर रिश्तेदार के साथ गांव लौट रही थीं, तभी यह हादसा हो गया. हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और आक्रोश में नेशनल हाईवे को दोनों ओर से जाम कर दिया। विरोध के दौरान भीड़ ने दुर्घटनाग्रस्त ट्राले में आग लगा दी, जिससे हाईवे पर करीब 30 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

घटना की सूचना मिलते ही ठीकरी टीआई नाथूसिंह रंधा और राजपुर टीआई विक्रम सिंह बामनिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और पंचनामा व कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया. इस बीच फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर जलते वाहन की आग पर काबू पाया, जिसके बाद यातायात बहाल कराया गया.  ठीकरी टीआई नाथूसिंह रंधा के अनुसार, '' कंटेनर (MP-04-GB-8027) द्वारा बाइक को टक्कर मारी गई थी. मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए ठीकरी भेजा गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details