मौसम लेगा करवट! पहाड़ों से मैदान तक बारिश और तेज हवाएं, 15 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
WESTERN DISTURBANCE WEATHER UPDATE (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : October 10, 2026 at 4:14 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मौसम बदलने के आसार हैं। इसके अलावा ओडिशा, बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के केरल-तमिलनाडु में भी 15 अक्टूबर तक बारिश जारी रह सकती है।

दूसरी ओर, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से गर्म और सूखा बना रहेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब देश के अंतिम चरणों में है और 15 अक्टूबर के आसपास इसके पूरी तरह विदा होने की उम्मीद है।