पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: कुर्सियांग और पूर्व मेदनीपुर में अमित शाह की हुंकार... कहा, बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कराने का है ये चुनाव - AMIT SHAH ROARS IN WEST BENGAL
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : April 21, 2026 at 10:53 PM IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए आज चुनाव प्रचार खत्म हो गया. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी प्रमुख पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. पूर्व मेदनीपुर के चांदीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ के खिलाफ हुंकार भरी. रैली में मंच से अमित शाह ने बंगाल में सिंडिकेट तंत्र और माफिया राज को खत्म करने का वादा किया. शाह ने सबके लिए समान कानून के जरिए एक से ज्यादा शादी करने वाले लोगों पर लगाम लगाने का भरोसा दिया. केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य की महिलाओं को पूरी सुरक्षा देने का वचन दिया. दार्जिलिंग के कुर्सियांग में जन सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने गोरखा समस्या का समाधान छह महीने के भीतर देने का एलान किया.
बीजेपी के लिए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आसनसोल में रोड शो किया. तो तृणमूल के लिए अभिषेक बनर्जी ने बांकुरा में रैली की. पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग होगी.. जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी.