ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा दांव! पीएम मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति, तेल सप्लाई बढ़ाने पर चर्चा - PM MODI

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
Venezuela Acting President Delcy Rodriguez India visit (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : June 4, 2026 at 5:05 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

होर्मुज संकट और वैश्विक ऊर्जा अस्थिरता के बीच वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस बैठक को भारत और वेनेजुएला के बीच ऊर्जा सहयोग के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच तेल आपूर्ति बढ़ाने को लेकर बड़ा समझौता हो सकता है. इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी रोड्रिगेज से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की थी. रिपोर्ट्स के अनुसार मई 2026 में भारत को वेनेजुएला से होने वाली कच्चे तेल की सप्लाई अप्रैल की तुलना में करीब 50 प्रतिशत बढ़ी है. दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार वाले देशों में शामिल वेनेजुएला भारत की ऊर्जा सुरक्षा रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

ABOUT THE AUTHOR

Mainly responsible for curating national stories, Hindi News Desk is one of the most important desks in ETV Bharat. It is the central desk for ten Hindi states. Hindi Desk chooses, processes, and maps national, international stories that come from multiple sources. It also caters to the Hindi states in areas of entertainment, sports, lifestyle, health, business and technology....view details