इलिनोइस के हिंदू मंदिर पर सामूहिक गोलीबारी की साजिश नाकाम, भारत ने जताई गहरी चिंता और सुरक्षा की मांग

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
US authorities arrest suspect in temple shooting conspiracy (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : October 17, 2026 at 12:32 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

अमेरिका के इलिनोइस स्थित ऑरोरा के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की एक बड़ी साजिश सामने आई है, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की बंदूक जाम होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर आतंकी धमकी व अवैध हथियार रखने के आरोप दर्ज किए गए हैं। इस घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय ने गहरी चिंता व्यक्त की है। भारत ने अमेरिकी प्रशासन से वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने का कड़ा आह्वान किया है। साथ ही, अमेरिकी सांसदों ने भी इस घटना को नस्लीय भेदभाव और हेट क्राइम से जोड़ते हुए एफबीआई (FBI) और न्याय विभाग से गहन जांच की मांग की है।