अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, भारत-अमेरिका सहयोग पर हुई अहम चर्चा

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
जेडी वेंस की पीएम मोदी से बातचीत (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 9, 2026 at 2:55 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर बात की, जिसमें भारत अमेरिका सहयोग पर अहम चर्चा हुई. सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया. हमने खास एरिया में इंडिया-अमेरिका कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

ये बातचीत तब हुई जब वेंस ने कहा कि वॉशिंगटन कमर्शियल जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से गुजरने देने वाला रास्ता बनाने पर काम कर रहा है. साथ ही, इलाके में चल रहे तनाव के बीच ईरान पर दबाव बनाना जारी रखे हुए है. वेंस ने कहा कि तेहरान ने कहा कि वह होर्मुज स्ट्रेट से ज्यादा से ज्यादा तेल टैंकरों को गुजरने देगा, लेकिन उन्हें ईरान की बात पर भरोसा नहीं है.  

इस बीच अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार को एक ऐसा बिल पास कर किया जो अमेरिका को भारत और चीन समेत उन देशों के सामान पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का अधिकार दे सकता है, जो रूसी तेल और गैस का इंपोर्ट जारी रखते हैं. इसके जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को रूसी कच्चे तेल या नैचुरल गैस खरीदने वाले देशों पर 100फीसदी तक टैरिफ लगाने का मनमर्जी अधिकार मिल जाएगा. इन परिस्थितियों में वेंस की पीएम मोदी से बातचीत को अहम माना जा रहा है.  