अमेरिका और रूस में फिर बढ़ी तनातनी, अमेरिका ने अटलांटिक महासागर में रूसी तेल टैंकर को पकड़ा - US SEIZED RUSSIAN OIL TANKER

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
अमेरिका और रूस में फिर बढ़ी तनातनी (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : January 8, 2026 at 11:02 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

अमेरिकी सैनिकों ने अटलांटिक सागर में दो तेल टैंकरों को जब्त किया है. उत्तरी अटलांटिक और कैरेबियन में एक के बाद एक की गई दो कार्रवाइयों में इन प्रतिबंधित तेल टैंकरों को पकड़ा गया है. इन टैंकरों पर अवैध रूप से तेल वेनेजुएला से ले जाने का आरोप है. अमेरिकी सेना का दावा है कि जिस तेल टैंकर को जब्त किया गया है. उस पर रूसी झंडा लगा हुआ था. अमेरिकी कोस्ट गार्ड कटर मुनरो ने अटलांटिक महासागर में जहाज का लगातार पीछा करने के बाद किया उसे अपने कब्जे में लिया. इसके बाद अमेरिकी सेना ने कैरिबियन में टैंकर सोफिया को पकड़ा है.  

बताया जा रहा है कि दिसंबर में जब ये जहाज वेनेजुएला की ओर जा रहा था, तब अमेरिकी तटरक्षक बल ने कैरिबियन सागर में उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब वो बच निकला था और अटलांटिक महासागर की ओर बढ़ गया था. पोत परिवहन के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान, बेला 1 का नाम बदलकर मेरिनेरा कर दिया गया और उस पर रूस का झंडा लगा दिया गया. बताया जा रहा है कि इस जहाज की स्थिति स्कॉटलैंड और आइसलैंड के बीच थी.. जो जो उत्तर की ओर बढ़ रहा था. 

ABOUT THE AUTHOR

...view details