केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, बोले-"TMC ने सूबे को घुसपैठियों का स्वर्ग बना दिया" - AMIT SHAH ATTACK ON MAMATA BANERJEE
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : March 2, 2026 at 9:47 PM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मथुरापुर रैली में सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी ने सूबे को घुसपैठियों का स्वर्ग बना दिया है. उन्होंने कहा कि केवल बीजेपी ही बंगाल की सीमाओं को पूरी तरह सुरक्षित कर सकती है. साथ ही ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता दीदी को इन दिनों मंदिर बनाने की याद आ रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बन रही है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति ने बंगाल के विकास पर बुरा असर डाला है. तो बंगाल में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव है और बीजेपी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर है.