कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, तीन की मौत, 18 मजदूर अभी भी मलबे में फंसे - KOLKATA WAREHOUSE COLLAPSE
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : June 24, 2026 at 7:56 PM IST
पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर को एक निर्माणाधीन गोदाम ढह गया. इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 18 मजूदर अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं. घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है. कई लोगों को मलबे से निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया. स्थिति का मुआयना करने के बाद, उन्होंने कहा कि 21 लोगों को बचाया गया है; इनमें से तीन की मौत हो गई है, और 18 लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं. उन्हें बचाने की कोशिशें जारी हैं. पुलिस के मुताबिक, घायलों को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कोलकाता पुलिस और प्रशासन की कई एम्बुलेंस के अलावा सेना की एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया गया. दुर्घटना की खबर फैलते ही स्थानीय निवासी और घायलों के परिजन घटनास्थल पर जमा हो गये. व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.