बाबा महाकाल के दरबार में मीका सिंह ने लगाई हाजिरी, नंदी हॉल में बैठ 2 घंटे की शिव-साधना - MIKA SINGH WORSHIPPED BABA MAHAKAL
🎬 Watch Now: Feature Video

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : February 7, 2026 at 1:15 PM IST
उज्जैन: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग धाम में महा शिवनवरात्री पर्व चल रहा है. पर्व के दूसरे दिन शनिवार को अल सुबह होने वाली भस्म आरती में प्रसिद्ध गायक और कलाकार मीका सिंह शामिल हुए और भगवान के दर्शन लाभ लिए. मीका सिंह ने नंदी हॉल में बैठकर 2 घंटे तक शिव साधना की. उन्होंने चांदी द्वार चौखट से माथा टेक भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. मीका सिंह ने दर्शन के अनुभव को साझा करते हुए कहा, ''इंदौर में आयोजित शो में आया हूं. यहां तक आओ और बाबा का आशीर्वाद न लो यह कैसे संभव है. जब भी मौका मिलता है बाबा के दर्शन करने आता हूं. मैंने बाबा महाकाल से परिवार, दोस्तों व देश दुनिया की सुख समृद्धि की कामना की है.'' श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने मीका सिंह का स्वागत एवं सत्कार किया.