महाकाल के चरणों में महाराणा प्रताप की 77वीं पीढ़ी के युवराज, लक्ष्यराज सिंह ने लिया बाबा का आशीर्वाद - PRINCE LAKSHYARAJ SINGH IN UJJAIN
🎬 Watch Now: Feature Video

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : February 27, 2026 at 12:58 PM IST
रिपोर्ट: राहुल सिंह राठौड़
उज्जैन: वीर महाराणा प्रताप की 77वीं पीढ़ी के युवराज व उदयपुर शाही परिवार के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर चौखट पर शीश नवाया और आशीर्वाद लिया. इसके बाद लक्ष्यराज सिंह ने नंदी हॉल में बैठकर शिव साधना की. महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने लक्ष्यराज मेवाड़ का स्वागत व सम्मान किया. लक्ष्यराज ने मंदिर परिसर में तस्वीरें क्लिक कराई. वहीं महाकाल मंदिर के बाद युवराज लक्ष्यराज कालभैरब मंदिर भी पहुंचे और आशीर्वाद लिया. इसके बाद उज्जैन के गांव नलवा में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए रवाना हुए. लक्ष्यराज के साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया सहित कई लोग मौजूद रहे. बाबा के दर्शन के बाद लक्ष्यराज सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा " जब भी यहां आता हूं, कुछ नया देखने को मिलता है. उन्होंने सीएम मोहन यादव को धन्यवाद भी दिया और सभी की मंगलकामना की.