हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटरों का एनकाउंटर, सिंगर के परिवारवालों ने की मास्टरमाइंड को पकड़ने की मांग

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
दो शूटरों का एनकाउंटर (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 31, 2026 at 5:51 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के साथ दो बदमाशों की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर हो गए. बताया जा रहा है कि दोनों शूटर अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल रहे थे. पुलिस को सूचना मिली थी कि अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर शामली की तरफ आ रहे हैं. पुलिस ने जब उन्हें घेरने की कोशिश की तो बदमाश पुलिस को चखमा देते हुए मन्ना माजरा की तरफ दौड़ गए. इस दौरान होटल राजमहल के निकट बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की. पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए और अस्पताल में उनकी मौत हो गई. हरियाणवी सिंगर के परिवार ने यूपी सरकार की अब तक की कार्रवाई पर संतोष जाहिर की, लेकिन उन्होंने साजिश के मास्टरमाइंड को पकड़ने की मांग की है.