अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को फिलहाल रोका, भारत और चीन को बड़ी राहत

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
DONALD TRUMP PAUSES RUSSIA OIL SANCTIONS (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : October 17, 2026 at 2:37 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने के प्रावधान वाले सख्त प्रतिबंध कानून को फिलहाल रोक दिया है। ट्रम्प ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए इस छूट से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिससे भारत, चीन और स्लोवाकिया जैसे प्रमुख देशों को बड़ी राहत मिली है जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए रूसी आयात पर निर्भर हैं। इस कानून का मकसद यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के वित्तीय रास्तों को बंद करना था। हालांकि, पश्चिम एशिया के संकट और वैश्विक बाजार में ऊर्जा की कीमतों में संभावित उछाल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने पहले ही स्पष्ट किया था कि भारत की ऊर्जा खरीद पूरी तरह राष्ट्रीय हितों और बाजार की उपलब्धता पर आधारित है। 