ट्रंप ने नेतन्याहू को मिलाया फोन, गुस्से में बोले- क्या कर रहे हो, पागल हो गए हो क्या? - TRUMP CALLS NETANYAHU
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : June 2, 2026 at 6:20 PM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच सोमवार को टेलीफोन पर गरमागरम बहस हुई. बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू पर जमकर निशाना साधा और इजरायली लीडर को अपने देश के प्रति दुनिया भर में दुश्मनी पैदा करने के लिए जिम्मेदार भी ठहराया. बता दें, लेबनान पर इजराइली हमले को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई. ट्रंप ने आपा खोते हुए नेतन्याहू को जमकर फटकार लगाई और कहा कि तुम क्या कर रहे हो. यहां तक उन्हें 'पागल' भी कह दिया. जानकारी के मुताबिक यह बहस उस समय हुई जब ईरान ने लेबनान पर इजराइली हमले को लेकर अमेरिका से शांति समझौते की बातचीत को छोड़ने की धमकी दी. एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, ट्रंप ने इस बात पर निराशा जताई कि हिज्बुल्लाह के इजराइल पर हमलों के जवाब में मिलिट्री ने जोरदार जवाब दिया था.