ईरान पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा अमेरिका; व्हाइट हाउस ने कहा- तेहरान बातचीत को तैयार - MIDDLE EAST
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : July 17, 2026 at 3:32 PM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अमेरिका वहां “बड़ी जीत” की ओर बढ़ रहा है और इसके नतीजे जल्द दुनिया के सामने होंगे. राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ट्रंप ने अमेरिकी सेना की क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों ने कार्रवाई के लिए मजबूर किया. इस बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों के बावजूद ईरान लगातार अमेरिका के संपर्क में है और समझौते की इच्छा जता रहा है. दूसरी ओर अमेरिकी सेना ने लगातार छठी रात ईरानी ठिकानों पर हमले जारी रखे. सैन्य कार्रवाई और संभावित बातचीत के बीच पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है.