अमेरिका-रूस डीजल डील पर ट्रंप और जेलेंस्की में टकराव, ट्रंप बोले- यूक्रेन को मिलना चाहिए नया राष्ट्रपति
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : October 11, 2026 at 3:49 PM IST
रूसी डीजल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच जुबानी जंग हो गई है. दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किए. जेलेंस्की ने रूस के अमेरिका की डील पर आपत्ति जताई तो ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को नया राष्ट्रपति मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, 'जेलेंस्की ने रूसी रिफाइनरियों पर हमला न करने के उनके आदेशों का पालन नहीं किया. इन हमलों से ईरान पर अमेरिका-इजराइल युद्ध के कारण दुनिया भर में ईंधन की कमी और बिगड़ने का खतरा है. उन्हें इसे रोक देना चाहिए. यूक्रेन को नया राष्ट्रपति मिलने का समय आ गया है. मेरा सुझाव है कि यूक्रेन को एक नया नेता मिलना चाहिए जो समझौता कर सके, क्योंकि जेलेंस्की कई सौदे कर सकते थे, जो किसी कारणवश वह कभी नहीं कर पाए. दरअसल, रूस से अमेरिकी डील के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने जेलेंस्की से बात की और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को मजबूत करने की बात कही. ऐसा तब हुआ जब वॉशिंगटन ने रूसी डीजल पर लगे बैन में ढील दी और मॉस्को के यूक्रेन पर लगातार हमलों में चार बच्चों समेत कम से कम 21 लोग मारे गए.