महाराष्ट्र के बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 9, 2026 at 5:59 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती एयरपोर्ट के पास एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट उड़ान के दौरान क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि रेड बर्ड एविएशन का ये एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी आने के बाद गोजुबावी गांव की सीमा के अंदर क्रैश हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. हादसे में ट्रेनी पायलट की जान बाल-बाल बच गई. दो-सीटर ट्रेनिंग प्लेन के हादसे के कारणों का पता नहीं चला.  

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने इलाके को सुरक्षित कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कम ऊंचाई पर उड़ते समय एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण एयरक्राफ्ट का एक हिस्सा लाइट के खंभे से टकरा गया और फिर प्लेन जमीन पर गिर गया. घटना के समय एयरक्राफ्ट में सिर्फ एक ट्रेनी पायलट सवार था. अच्छी बात यह है कि उसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. बारामती का गोजुबावी गांव पहले भी एक एयरक्राफ्ट हादसे की वजह से सुर्खियों में रहा है. इसी साल 20 फरवरी को महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार का एयरक्राफ्ट भी इसी इलाके में क्रैश हुआ था, जिसमें विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी. 