कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से पहले भारी बवाल, रैली में पीएम मोदी ने ममता सरकार पर बोला हमला - CLASH AHEAD OF PM MODI RALLY
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : March 14, 2026 at 10:53 PM IST
कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से पहले जमकर बवाल हुआ. सेंट्रल कोलकाता के गिरीश पार्क के पास टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ. मारपीट में एक पुलिसकर्मी और एक बीजेपी नेता घायल हो गया.
झड़प उस वक्त शुरू हुई, जब प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में बीजेपी कार्यकर्ता नारे लगाए हुए रैली की जगह की ओर बढ़ रहे थे, उसी वक्त कुछ इलाकों से उन पर अचानक पत्थर फेंके गए. बताया जा रहा है कि इस दौरान राज्य मंत्री शशि पांजा के घर पर भी हमला हुआ. उनके घर के दरवाजे, खिड़कियां और शीशे तोड़ दिए गए. मंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी के आरोप लगाए.
हालात को काबू में करने के लिए पुलिस की एक टुकड़ी मौके पर पहुंची. उधर, रैली में पीएम मोदी ने ममता सरकार पर बड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने ममता सरकार पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.