सांडों को काबू करने की प्रतियोगिता में हादसा, 3 लोगों की मौत, 75 घायल - MANJUVIRATTU COMPETITION
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : March 3, 2026 at 6:40 PM IST
तमिलनाडु के शिवगंगा के सिंगमपुनारी उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मंजूविरट्टू प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सांडों ने लोगों पर हमला कर दिया. हमले में 3 लोगों की मौत हो गई.. जबकि 75 लोग घायल हो गए. मृतकों की पहचान जम्मूलाल लालजी, रामनाथन और राजेंद्रन के रूप में की गई है.
मासी मगम फेस्टिवल के मौके पर यहां मंजूविरट्टू प्रतियोगिता यानी सांडों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. चिलचिलाती धूप के बावजूद, प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी. प्रतियोगिता में 100 सांड और 500 से ज्यादा बैलों ने हिस्सा लिया. पहाड़ियों पर बैठकर लोगों प्रतियोगिता देख रहे थे.. तभी कुछ सांड बेकाबू हो गए और भीड़ में घुसकर लोगों पर हमला कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कुल 75 लोग घायल हुए हैं. उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया.
तमिलनाडु के तंजावुर, मदुरै और शिवगंगा में सांडों को काबू में करने की पारंपरिक प्रतियोगिता का आयोजन होता है. इस बार इस प्रतियोगिता में कुल 12 सांडों को चुना गया.. साथ ही सांडों को काबू करने वालों को सम्मानित किया गया. सफल प्रतिभागियों को टेलीविजन, पंखे जैसी चीजें इनाम में दी गईं.
शिवगंगा में प्रतियोगिता के दौरान ये हादसे कैसे हुआ? क्या प्रतियोगिता में लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं?, पुलिस इसकी जांच कर रही है.