अबकी बार कर्नाटक में डीके सरकार! सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट मीटिंग, दे सकते हैं पद से इस्तीफा! - कर्नाटक मे नेतृत्व परिवर्तन

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
अबकी बार कर्नाटक में डीके सरकार! (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : May 27, 2026 at 6:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कर्नाटक में सियासी घमासान मचा हुआ है. सूत्रों से पता चला है कि राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल गुरुवार 28 मई को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इससे पहले उन्होंने और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी संग बैठक की. अब ऐसा कहा जा रहा है सिद्धारमैया 28 मई को मुख्यमंत्री का पद छोड़ सकते हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से बातचीत के बाद सिद्धारमैया मुख्यमंत्री का पद शिवकुमार को सौंपने पर सहमत हो गए हैं. सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लीडरशिप से कुछ समय मांगा है और जल्द ही आखिरी फैसला लेंगे. हालांकि, सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार या कांग्रेस आलाकमान की तरफ से राज्य में किसी भी तरह के बदलाव के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. बुधवार सुबह 28 मई को सिद्धारमैया ने अपने आवास पर पूरी कैबिनेट को ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया है. वहीं, कर्नाटक के पार्टी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी बेंगलुरु पहुंच रहे हैं. मंगलवार को राजधानी नई दिल्ली में इन दोनों नेताओं की चली मैराथन बैठक के बाद पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आगे होने वाले राज्यसभा और एमएलसी चुनाव पर चर्चा की गई है. अगर आप लोग ऐसा सोच रहे हैं कि राज्य के मुख्यमंत्री को बदले जाने की बात चल रही है तो आपको बता दूं कि इस तरह की खबरों का कोई अस्तित्व नहीं है. उन्होंने ऐसी खबरों को एकसिरे से नकार दिया है.

ABOUT THE AUTHOR

Mainly responsible for curating national stories, Hindi News Desk is one of the most important desks in ETV Bharat. It is the central desk for ten Hindi states. Hindi Desk chooses, processes, and maps national, international stories that come from multiple sources. It also caters to the Hindi states in areas of entertainment, sports, lifestyle, health, business and technology....view details