विवेक विहार में लगी आग की दर्दनाक कहानी, चश्मदीद की जुबानी, जान पर खेल कर बचाई दो लड़कियों की जान - DELHI VIVEK VIHAR FIRE INCIDENT
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : May 3, 2026 at 8:13 PM IST
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में इलाके की एक बिल्डिंग में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई. इसमें एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है. इसी बिल्डिंग में रहने वाले मयंक जैन ने बताया कि आग दूसरे फ्लोर पर करीब 3.15 बजे सुबह लगी थी. मेरी फैमिली अपर ग्राउंड फ्लोर पर रहती है. आग लगने की घटना के दौरान मौजूद रहे प्रत्यक्षदर्शी : मयंक जैन ने बताया कि जिस फ्लोर पर आग लगी उस फ्लोर के भैया निशांत जैन आग के बीच में से होकर मेरे अपर ग्राउंड फ्लोर पर मेरे पास भागते हुए आए. हम सभी लोग सोए हुए थे. उन्होंने जोरों से दरवाजा और बेल बजा करके हमें जगाया. फिर हमारे परिवार के सारे सदस्य और मैं भागकर नीचे आए. फिर हम सब लोग उनके परिवार को बचाने में लगे. हमने उनके परिवार की दो बेटियों को नीचे गद्दे बिछा करके और उन्हें कैच करके बचाया.