सरकार ने घरों में बिना रुकावट LPG आपूर्ति का भरोसा दिया, कहा- पैनिक बुकिंग की कोई जरूरत नहीं - NO FUEL SHORTAGE

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
'गैस सप्लाई में कोई रूकावट नहीं' (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : March 13, 2026 at 9:56 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

पश्चिम एशिया संकट से ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने के बीच सरकार ने शुक्रवार को कहा कि घरों के लिए एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है और गैस सिलेंडर के लिए घबराहट में बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि घरेलू एलपीजी उत्पादन में पांच मार्च की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई, घरों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई. शर्मा ने कहा, "पैनिक बुकिंग की कोई जरूरत नहीं है, और किसी भी एलपीजी डीलर के यहां कोई कमी नहीं हुई है." उन्होंने कहा कि एलपीजी बुकिंग बढ़कर 75.7 लाख हो गई है, जबकि युद्ध से पहले यह औसतन 55.7 लाख थी. यह बढ़ोतरी लोगों द्वारा घबराहट में की जा रही बुकिंग (पैनिक बुकिंग) को दर्शाती है." पश्चिम एशिया में लड़ाई की वजह से क्रूड ऑयल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की सप्लाई पर असर पड़ा है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details