नोएडा में थार का कहर, बाइक को टक्कर मारने के बाद कई किमी तक घसीटा; CCTV में घटना कैद - HIT RUN INCIDENT

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
नोएडा में थार का कहर (ETV Bharat)

By ETV Bharat Delhi Team

Published : February 28, 2026 at 2:41 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक थार चालक ने न केवल पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी की, बल्कि विरोध करने पर सेल्समैन की जान लेने की कोशिश भी की. थार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, इसके बाद भी थार चालक रूका नहीं, बाइक को थार में फंसाकर लगभग कई किलोमीटर तक घसीटता रहा. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई. घटना शुक्रवार शाम की है. आरोपी चालक की पहचान सिकंदराबाद निवासी हर्ष (22 वर्ष) के रूप में हुई है. उसने पहले गाड़ी का टैंक फुल कराया, लेकिन जब पैसे देने की बारी आई, तो उसने ऑनलाइन पेमेंट का बहाना बनाया और मौका मिलते ही गाड़ी भगा ले गया. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपी हर्ष को थार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में पता चला कि आरोपी के पास पैसे नहीं थे, इसलिए वह भागने की कोशिश कर रहा था. फिलहाल पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया है और सेल्समैन का अस्पताल में इलाज जारी है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details