अनुष्का यादव प्रकरण में तेज प्रताप यादव पर FIR, जबरन घर में घुसने और धमकी देने के आरोपों की जांच शुरू - TEJ PRATAP YADAV

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
Tej Pratap Yadav FIR Case, (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : June 19, 2026 at 5:09 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

बिहार की राजनीति में अनुष्का यादव प्रकरण ने एक नया मोड़ ले लिया है। कोर्ट के आदेश पर पूर्व मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव तथा उनके सहयोगी मोतीलाल यादव के खिलाफ पटना के पाटलिपुत्र थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत अनुष्का यादव के भाई और छात्र राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव ने दर्ज कराई है। आरोप है कि 6 जून को दोनों ने उनके घर में जबरन घुसने की कोशिश की और परिवार को धमकाया। शिकायत में कथित धमकी भरे फोन कॉल और कॉल रिकॉर्डिंग का भी जिक्र किया गया है। पटना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं तेज प्रताप यादव ने सभी आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज कर दिया है।