भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी, जापान की बायोफार्मास्युटिकल कंपनी का टीका - DENGUE VACCINE

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 20, 2026 at 10:42 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

देश में पहली बार डेंगू वैक्सीन को मंजूरी दी गई. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया ने डेंगू की वैक्सीन क्यूडेंगा को बाजार में इस्तेमाल की अनुमति दे दी है. इसे जापान की बायोफार्मास्युटिकल कंपनी टाकेडा ने बनाया है. कंपनी के मुताबिक क्यूडेंगा वैक्सीन 4 से 60 साल के उम्र के लोगों को लगाई जा सकेगी. इसे पहले डेंगू संक्रमण होने या न होने की परवाह किए बिना और वैक्सीन लगाने से पहले किसी टेस्ट की ज़रूरत के बिना दिया जा सकता है. इस वैक्सीन की  0.5 ml की मात्रा में त्वचा के नीचे  दो डोज़ के तौर पर दी जाती है और दोनों डोज़ के बीच तीन महीने का अंतर रखा जाता है. टाकेडा के मुताबिक 2022 में लॉन्च होने के बाद से क्यूडेंगा  को 43 देशों में मंज़ूरी मिल चुकी है और दुनिया भर में इसकी 32 मिलियन से ज़्यादा डोज़ बांटी जा चुकी हैं. ये मंज़ूरी भारत में डेंगू की रोकथाम को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. डेंगू मच्छरों से फैलने वाली एक वायरल बीमारी है. जो दुनिया भर में पब्लिक हेल्थ के लिए एक बड़ा खतरा है  और 125 से ज़्यादा देशों में फैली हुई है. कंपनी के मुताबिक, दुनिया भर में डेंगू के कुल मामलों में से लगभग एक-तिहाई मामले भारत में होते हैं. 