बारिश थमी, लेकिन मुश्किलें बरकरार… सूरत के मागोब में बिजली गुल, पीने के पानी के लिए भटक रहे लोग - MONSOON

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
SURAT MAGOB FLOOD LATEST NEWS (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 9, 2026 at 5:53 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

गुजरात के सूरत स्थित मागोब इलाके में बारिश रुकने के दो दिन बाद भी लोगों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं. जलभराव, बिजली कटौती और पीने के पानी की भारी किल्लत के कारण हजारों लोग प्रभावित हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें कई किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है, जबकि इलाके में अब भी बिजली बहाल नहीं हो सकी है. बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से पर्याप्त राहत नहीं मिली. निवासियों ने बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और हर मानसून में होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है.

ABOUT THE AUTHOR

Mainly responsible for curating national stories, Hindi News Desk is one of the most important desks in ETV Bharat. It is the central desk for ten Hindi states. Hindi Desk chooses, processes, and maps national, international stories that come from multiple sources. It also caters to the Hindi states in areas of entertainment, sports, lifestyle, health, business and technology....view details