पटना रेलवे स्टेशन पर पत्थरबाजी, तोड़फोड़, सिपाही परीक्षा के परीक्षार्थियों का हंगामा

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
पटना स्टेशन पर पत्थरबाजी, तोड़फोड़ (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : June 14, 2026 at 4:28 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का गुस्सा रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर फूट पड़ा. सेंटर दूर होने और ट्रेनों के विलंब से नाराज बड़ी संख्या में छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर प्रदर्शन किया. कई छात्र ट्रैक पर लेट गए और परीक्षा रद्द करने की मांग करने लगे, जिससे रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया. हंगामे के कारण राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. पुलिस पर पथराव: हंगामा की सूचना मिलने पर रेल आईजी जितेंद्र राणा, रेल एसपी, आरपीएफ तथा जिला पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने छात्रों को समझाकर ट्रैक खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और स्थिति तनावपूर्ण हो गई. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोक-झोंक की स्थिति बन गई. इस दौरान उग्र छात्रों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे रेल आईजी जितेंद्र राणा समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान घायल हो गए.