स्पेन में दिखा सदी का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, दिन में हुआ रात जैसा नजारा; जानें क्यों है ये इतनी दुर्लभ घटना?

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
TOTAL SOLAR ECLIPSE IN SPAIN AFTER A CENTURY (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 13, 2026 at 5:14 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

स्पेन में बुधवार को एक बेहद दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिली. एक सदी से भी ज्यादा समय के बाद देश ने पूर्ण सूर्य ग्रहण का दीदार किया, जिससे दिन के उजाले में कुछ देर के लिए रात जैसा नजारा छा गया. चंद्रमा ने जैसे ही सूर्य को पूरी तरह से ढका, आसमान में सूर्य का अद्भुत 'कोरोना'  चमक उठा, जिसे देखकर वहां मौजूद लाखों लोग खुशी से झूम उठे.

पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के ठीक बीच से गुजरता है. वैसे तो दुनिया के किसी न किसी हिस्से में यह घटना हर 18 महीने में होती है, लेकिन किसी एक ही स्थान पर पूर्ण सूर्य ग्रहण का ऐसा नजारा लगभग 400 साल में सिर्फ एक बार ही देखने को मिलता है.