ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मुद्दे पर सोनिया गांधी का वार, मोदी सरकार की ‘चुप्पी’ पर सवाल - SONIA TARGETS MODI ON KHAMENEI

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
खामेनेई के मुद्दे पर सोनिया गांधी का वार (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : March 3, 2026 at 2:13 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की 'टारगेटेड हत्या' के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने इस पर मोदी सरकार की चुप्पी को कर्तव्यहीनता करार दिया है. साथ ही, उन्होंने संसद में इस विषय पर खुली बहस की मांग की है.

एक अखबार में छपे अपने लेख में सोनिया गांधी ने कहा कि 1 मार्च को ईरान ने पुष्टि की कि अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका और इजराइल के टारगेटेड हमलों में हत्या हुई, उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने न तो इस हत्या की स्पष्ट निंदा की और न ही ईरानी संप्रभुता के उल्लंघन पर कोई सख्त प्रतिक्रिया दी.

सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआती बयान में यूएई पर ईरान के जवाबी हमले की निंदा की, लेकिन उससे पहले की घटनाओं पर टिप्पणी नहीं की. बाद में प्रधानमंत्री ने गहरी चिंता जताते हुए बातचीत और कूटनीति की अपील की.

ABOUT THE AUTHOR

...view details