सोनम वांगचुक का अनशन 20वें दिन भी जारी, 24 घंटे में 350 ग्राम कम हुआ वजन, डॉक्टरों ने जताई चिंता - WEIGHT OF SONAM WANGCHUK
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : July 17, 2026 at 7:20 PM IST
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन 20वें दिन भी जारी है. आज सुबह जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उनका वजन 350 ग्राम घटकर 56.55 किलोग्राम रह गया है. शरीर में हल्का डिहाइड्रेशन है, हालांकि ब्लड शुगर, ऑक्सीजन स्तर और पल्स फिलहाल स्थिर हैं. उनकी निगरानी में जुटी डॉक्टरों की टीम ने उनकी हालत पर चिंता जताई है. उधर, अनशन कर रहे सोनम वांगचुक से मिलने वाले नेताओं के आने का सिलसिला जारी है. गुरुवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के साथ साथ, केंद्रीय मंत्री ए राजा ने उनसे मुलाकात की.. तो आज कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा भी उनसे मिले. इधर, वांगचुक के अनशन पर सियासत भी जारी है. विपक्षी पार्टियां वांगचुक के अनशन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रही हैं.