सिया और चेतन ने चुपके से की थी शादी !, पुलिस को चैट से मिले संकेत - SIYA CHETAN SECRET MARRIAGE
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : July 7, 2026 at 10:48 PM IST
पुणे के रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मंगेतर और इस केस में आरोपी सिया और उसके प्रेमी ने चेतन ने वारदात से कुछ महीने पहले गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी. पुलिस ने ये खुलासा किया है और इसकी पुष्टि करने के लिए जांच में जुटी हैं. पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक सिया और चेतन की बीच हुई चैट से ये संकेत मिले हैं. पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है कि क्या शादी कानूनी रूप से रजिस्टर्ड थी या नहीं. सिया और चेतन के रिश्ते के बीच केतन बाधा बन रहा था. इन्होंने केतन को रास्ते से हटान की साजिश रची. हत्या की योजना बहुत बारीकी से बनाई. वारदात को अंजाम देने से पहले रिहर्सल भी किया. फिलहाल दोनों जेल में हैं. इन पर आरोप है कि 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले की एक चट्टान से धक्का देकर 25 साल के अग्रवाल की हत्या कर दी. सिया और केतन की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी.