शहडोल में चोरों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, मंदिर से त्रिशूल ले उड़े, CCTV फुटेज आया सामने
🎬 Watch Now: Feature Video

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : July 25, 2026 at 10:56 AM IST
शहडोल : इन दिनों चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि इन्हें अब भगवान का भी डर नहीं रहा. एक ऐसा ही मामला शहडोल से सामने आया है, जिसमें चोरों ने दुर्गा मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया और माता का त्रिशूल चुराकर ले उड़े. वारदात शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 की है. यहां स्थित दुर्गा मंदिर में देर रात एक नकाबपोश चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ, इसके बाद मौका देखकर मंदिर में रखे साउंड सिस्टम एमप्लीफायर और त्रिशूल चुराकर भाग निकला. ये पूरा वारदात मंदिर के बाहर लगे कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस अब उस चोर की तलाश में जुट गई है. सुबह जब श्रद्धालु और मंदिर समिति के सदस्य मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर से बहुत कुछ सामान गायब है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय बैगा ने कहा, '' एक चोरी का मामला संज्ञान में आया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.''