पाकिस्‍तान में भारी जलसंकट ! भारत ने एक साल में कितना पानी रोका? पहली बार डेटा आया सामने - PAKISTAN WATER CRISIS 2026

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
पाकिस्‍तान में भारी जलसंकट ! (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 5, 2026 at 11:20 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

भारत के द्वारा पानी रोके जाने से निर्णय से पाकिस्तान न केवल बुरी तरह परेशान है, बल्कि आग बबूला है. भारत ने पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में चरमपंथी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक संपर्क सीमित करने के अलावा नदियों के पानी के बंटवारे से संबंधित 1960 की सिंधु जल संधि को भी निलंबित कर दिया था. सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फ़ैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारत की सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की बैठक में लिया गया था. इस संबंध में पाकिस्तान के सिंधु जल आयोग के आयुक्त मेहर अली शाह ने पहली बार पाकिस्तान को मिल रहे कम पानी को लेकर आंकड़ा जारी किया है. मेहर अली के अनुसार इस साल मई में करीब 16000 क्यूसेक कम पानी छोड़ा गया. यह सिर्फ चिनाब नदी का आंकड़ा है. सिंधु और अन्य नदियों के बारे में पाकिस्तान अभी डेटा एकत्र कर रहा है. मेहर अली का कहना है कि भारत के पानी रोकने से पाकिस्तान के 24 करोड़ लोग मुसीबत हैं. पाकिस्तान के प्रमुख डॉन अखबार में लिखे संपादकीय में मेहर अली शाह ने कहा- मई 2025 के बाद से ही पानी के प्रवाह में कमी देखी जा रही है. उन्होंने कहा कि हमें पहले लग रहा था कि यह सब ठीक हो जाएगा, लेकिन अब जो आंकड़े आए हैं, वो काफी ज्यादा चौंकाने वाले हैं.

ABOUT THE AUTHOR

Mainly responsible for curating national stories, Hindi News Desk is one of the most important desks in ETV Bharat. It is the central desk for ten Hindi states. Hindi Desk chooses, processes, and maps national, international stories that come from multiple sources. It also caters to the Hindi states in areas of entertainment, sports, lifestyle, health, business and technology....view details