ईरान से लौटे भारतीयों ने बताए वहां के हालात, संकट के बीच कैसे बीते दिन, भारतीय दूतावास ने की निकलने में मदद - SEVERAL INDIANS RETURN FROM IRAN

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
ईरान से भारतीयों की वतन वापसी (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : January 17, 2026 at 10:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

ईरान में विरोध प्रदर्शन और संकट के बीच अब तक 2,500 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं. यहां भारतीय फंसे हुए हैं. कई भारतीय जिनमें छात्र भी शामिल हैं. कमर्शियल फ्लाइट्स से स्वेदेश पहुंचे.  ये फ्लाइट्स शुक्रवार देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचीं. यहां एयरपोर्ट पर पहुंचने पर, 12 से 13 यात्रियों के एक ग्रुप का हिस्सा रहे अली नकवी से पूछा गया कि क्या उन्हें ईरान में कोई दिक्कत हुई। उन्होंने जवाब दिया, "हमें कोई समस्या नहीं हुई।" उन्होंने बताया, "हम तेहरान से लौटे हैं। पहले हम इराक में थे, फिर हम ईरान गए। वहां आठ दिन रुकने के बाद, हम भारत लौट आए हैं।"शिराज के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली एक युवती ने कहा, "इंटरनेट काम नहीं कर रहा था. इसलिए हमें ठीक से पता नहीं था कि देश भर में क्या हो रहा है. छात्रा ने कहा कि जिस शहर में वह थी, वहां स्थिति "ठीक" थी". ईरान से आ रहे अपने रिश्तेदारों को लेने के लिए कई लोग एयरपोर्ट पर पहुंचे. हालांकि कई लोग चिंतित लग रहे थे, लेकिन उन्होंने कहा कि तेहरान में भारतीय दूतावास उपलब्ध संचार के सभी माध्यमों से वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को आश्वासन दे रहा है. अब्बास काज़मी, जिनकी मां और चाची ईरान से लौटी हैं, ने कहा, "निश्चित रूप से कुछ चिंता थी क्योंकि यह एक वैश्विक मुद्दा था, और जब इंटरनेट बंद था, तो हम काफी चिंतित थे". भारत सरकार ने इस हफ्ते के शुरुआत में ईरान में रह रहे अपने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी किया था. जिसमें तीर्थयात्रियों, कारोबारियों और पर्यटकों के जल्दी वहां से निकलने के लिए कहा गया था.

ABOUT THE AUTHOR

...view details