सिवनी में चलती कार पर गिरा ओवरब्रिज का पिलर, कार सवार लोगों की सकते में आई जान - PEOPLE IN CAR SAFE SEONI

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
सिवनी में चलती कार पर गिरा ओवरब्रिज का पिलर (ETV Bharat)

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 20, 2026 at 1:50 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

सिवनी: सिवनी के नागपुर रोड स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. निर्माण कार्य के दौरान ऊपर से लोहे का भारी पिलर अचानक नीचे से गुजर रही एक कार पर गिर पड़ा. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन अच्छी बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच निकले. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना कुछ ही सेकंड में जानलेवा रूप ले सकती थी, यदि कार की जगह कोई स्कूल बस, एंबुलेंस या दोपहिया वाहन होता, तो परिणाम बेहद भयावह हो सकते थे. घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें लोहे का भारी हिस्सा ओवरब्रिज से गिरते हुए दिखाई देता है. गौरतलब है कि नागपुर रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण लंबे समय से चल रहा है. निर्माण में देरी के कारण लोगों को महीनों तक 3 से 4 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी. अब इस हादसे ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.