हौले-हौले चाल से रोड पर आई जुगनी बाघिन, पहिए थाम टूरिस्टों ने दिया जाने का रास्त - SEONI NEWS

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
टूरिस्टों ने किया बाघिन का वीडियो रिकॉर्ड (ETV Bharat)

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 21, 2026 at 2:20 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी से एक बेहद रोमांचक तस्वीर सामने आई है. सोमवार रात करीब 9 बजे पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित खवासा-टुरिया मार्ग पर मशहूर 'जुगनी बाघिन' बेखौफ अंदाज में हौले-हौले सड़क पार करती नजर आई. अचानक बाघिन के सामने आने से दोनों ओर टूरिस्टों के वाहनों के पहिये थम गए. राहगीरों ने वाहन रोककर इस दुर्लभ और रोमांचक नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया. अपने वाहन के सामने बाघिन को इस तरह जाता देख टूरिस्टों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वहीं रिकॉर्ड किए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला, जो अब तेजी से सर्कुलेट हो रहा है. यह नजारा वन्यजीव प्रेमियों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं था. 