राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार, दान गिनती व्यवस्था में होंगे बड़े बदलाव - RAM JANMABHOOMI
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : July 7, 2026 at 1:19 PM IST
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया. उनकी जगह कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह फैसला राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों के बीच लिया गया है. बैठक में कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने दान गिनती व्यवस्था में खामियों को स्वीकार करते हुए कहा कि इस घटना से करोड़ों राम भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं. हालांकि उन्होंने चंपत राय पर किसी व्यक्तिगत अनियमितता से इनकार किया. ट्रस्ट ने दान गिनती की प्रक्रिया में बड़े बदलाव का फैसला लिया है और अब सभी की नजर SIT की अंतिम रिपोर्ट तथा 22 जुलाई की अगली बैठक पर रहेगी.