राजस्थान का सफेद ‘नुकरा’ घोड़ा बन सकता है भारत की नौवीं आधिकारिक नस्ल, वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा - NBAGR

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
राजस्थान का प्रसिद्ध सफेद ‘नुकरा’ घोड़ा (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 11, 2026 at 10:49 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

राजस्थान का प्रसिद्ध सफेद ‘नुकरा’ घोड़ा जल्द ही भारत की नौवीं आधिकारिक घोड़ा नस्ल के रूप में मान्यता हासिल कर सकता है. बीकानेर स्थित राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र ने इस नस्ल का पहला वैज्ञानिक सर्वेक्षण और दस्तावेजीकरण पूरा कर लिया है. रिपोर्ट राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (NBAGR) को भेजी जाएगी, जहां सत्यापन के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा. नुकरा घोड़ा अपनी दूधिया सफेद रंगत, गुलाबी नाक, मजबूत शरीर, शांत स्वभाव और शानदार चाल के लिए जाना जाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि आधिकारिक मान्यता मिलने से इस दुर्लभ देसी नस्ल के संरक्षण, वैज्ञानिक प्रजनन और इसके मालिकों को बेहतर आर्थिक लाभ मिलेगा. यह कदम भारतीय स्वदेशी अश्व नस्लों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.