विरोध प्रदर्शनों पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार जाएगी, फिर लोकतंत्र की मरम्मत शुरू होगी

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
राहुल ने कहा-ज्ञानेश कुमार जाएंगे (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : October 10, 2026 at 7:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देश की राजधानी दिल्ली में जारी विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा समस्या के समाधान के लिए CEC ज्ञानेश कुमार को जाना होगा. मोदी सरकार को भी जाना पड़ेगा.  साथ ही, सालों तक लोकतंत्र की मरम्मत करनी होगी. संसद के सेंट्रल हॉल में इंडिया ब्लॉक के नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही. उन्होंने अपने भाषण का एक वीडियो X पर शेयर किया. उन्होंने कहा, 'ऐसा मत सोचिए कि सिर्फ ज्ञानेश कुमार से छुटकारा पा लेने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा. ये समस्या ज्ञानेश कुमार की समस्या से ज्यादा गहरी है. इस समस्या के समाधान के लिए इस सरकार का जाना जरूरी है. लोकतंत्र का जो नुकसान हो चुका है, उसका रिपेयर करने के लिए सालों तक काम करने की जरूरत होगी.'

इंडिया ब्लॉक के नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर हम ऐसे ही संघर्ष करते रहे तो जल्द ही ये सरकार गिर जाएगी. उन्होंने कहा,  'आपने इस सरकार की बुनियाद हिला दी है. अगर हम आगे भी वैसे ही धक्का देते रहें जैसा हम पिछले 3-4 दिनों से धक्का दे रहे हैं तो मैं आपको गारंटी देता हूं कि ये सरकार गिर जाएगी.'

राहुल गांधी का ये बयान तब सामने आया है जब कॉकरोच जनता पार्टी आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन के दौरान नेहा बोरा, दीपांकर भट्टाचार्य, प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव समेत कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. साथ ही, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, गोपाल राय को भी हिरासत में ले लिया गया.  