राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, भगवान राम के काल्पनिक पात्र मामले में फिर से होगी सुनवाई - राहुल गांधी का राम पर बयान

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
भगवान राम के काल्पनिक पात्र मामले में फिर से होगी सुनवाई (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : June 10, 2026 at 10:10 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. एक विवादित बयान के मामले में वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इस मामले में वकील हरिशंकर पांडेय की निगरानी याचिका को स्वीकार करते हुए निचली अदालत के उस आदेश को पलट दिया है, जिसमें इस परिवाद को खारिज किया गया था. अब वाराणसी मजिस्ट्रेट कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ इस मामले में फिर से सुनवाई शुरू होगी और उन्हें उपस्थित होकर जमानत करानी पड़ेगी. वाराणसी के वकील हरिशंकर पांडेय के द्वारा एक परिवाद दायर किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर जाकर भगवान राम को काल्पनिक कहा था. इस मामले में निचली अदालत ने मुकदमा खारिज कर दिया था, जिर पर आज एमपी-एमएलए कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. इस फैसले के बाद मुकदमा फिर से शुरू किया जाएगा और राहुल गांधी के सामने एक और कानूनी संकट खड़ा होगा. इस मामले में वकील का कहना है कि अगर ये मुकदमा चलता है और ट्रायल सही निकल गया, तो राहुल गांधी की सदस्यता जा सकती है.

ABOUT THE AUTHOR

Mainly responsible for curating national stories, Hindi News Desk is one of the most important desks in ETV Bharat. It is the central desk for ten Hindi states. Hindi Desk chooses, processes, and maps national, international stories that come from multiple sources. It also caters to the Hindi states in areas of entertainment, sports, lifestyle, health, business and technology....view details